ताजा खबर
रायपुर, 15 जून। निगम की बारी भरकम टीम ने नगर घड़ी चौक के समीप स्थित बड़े बकायादार होटल अमृतसरी को बकाया नहीं देने पर सीलबंद कर दिया है। कई वर्षो से बकाया टैक्स राशि अदा नहीं की जा रही थी।
होटल अमृतसरी की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण प्राप्त हो रही लगातार गंभीर जनशिकायतों पर किया गया ।
इस दौरान होटल अमृतसरी में भारी गन्दगी मिली, सड़क पर किचन खोला जाना और अस्वास्थ्यकर वातावरण में बाथरूम से लगकर मटके में बिरयानी रखा जाना मिला। होटल अमृतसरी नगर घड़ी चौक द्वारा पूर्व में नोटिस देने के बाद भी स्वच्छता की अनदेखी लगातार किया जाना मिला। कई नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल होटल अमृतसरी को सीलबंद करने सहित सम्बंधित होटल अमृतसरी पर 1 लाख रूपये का जुर्माना किया गया है । जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने गोलबाजार,मालवीय रोड आदि मुख्य बाजार क्षेत्र में कार्यवाही की गयी और 17 दुकानों में गन्दगी मिलने पर 18 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।
नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग द्वारा लगभग 25 दुकानों पर सड़क बाधा शुल्क कुल 50 हजार रूपये का अभियान main सड़क पर कब्जा करने वाले सम्बंधित दुकानदारों से वसूल किया गया.
नगर निगम राजस्व विभाग जोन, 4 बाजार विभाग ने सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसायरत दुकानों के सम्बंधित दुकानदारों और रायपुर नगर निगम की दुकानों के किरायादारों को सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय करने पर नोटिस थएवं चेतावनी देकर सामानों की जप्ती कर ली गयी. अभियान आगे भी जारी रहेगा।


