ताजा खबर

राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने लिया सैन्य प्रशिक्षण का अनुभव
15-Jun-2026 10:15 PM
राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने लिया सैन्य प्रशिक्षण का अनुभव

रायपुर, 15 जून। राउंड टेबल इंडिया के एरिया 3 के सदस्यों ने, जो मुंबई से लेकर बिलासपुर तक के विभिन्न शहरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लोनावला स्थित Della Adventure Training Academy (DATA) में आयोजित दो दिवसीय एडवांस्ड मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लिया।

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य नए कार्यकाल की शुरुआत नए जोश, उत्साह और नेतृत्व क्षमता के साथ करना था। दो दिनों तक प्रतिभागियों ने सैन्य जीवनशैली का अनुभव किया और सेना के अनुशासन, टीमवर्क तथा नेतृत्व के मूल्यों को निकटता से समझा।

प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों ने पहाड़ी चढ़ाई, एडवेंचर गतिविधियों और विभिन्न मिलिट्री ऑब्स्टेकल कोर्स पूरे किए। पूरे कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सैन्य नियमों और दिनचर्या का पालन करते हुए यह अनुभव प्राप्त किया कि भारतीय सेना किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में कार्य करती है।

राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने बताया कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें अपनी शारीरिक एवं मानसिक सीमाओं से आगे बढ़ने, टीम भावना को मजबूत करने और आने वाले वर्ष के लिए नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ तैयार होने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर आने वाले वर्ष के लिए एरिया चेयरमैन गगनदीप सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में एरिया 3 ने अपने नए जोश और उत्साह के साथ सेवा, नेतृत्व और भाईचारे के मूल्यों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट