ताजा खबर
युद्ध पर डील, सराफा में उछाल, सोने में 3 चांदी 12 हजार की वृद्धि
15-Jun-2026 9:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 जून। पिछले सप्ताह भर गिरावट के बाद इस सप्ताह के धातुओं के लिए कीमतें उछाल के साथ पहला दिन गुजरा। यह सिलसिला जारी रहने के संकेत हैं। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की समाप्ति की डील को माना जा रहा है। सोमवार को सोना 155650 रूपए तोला और चांदी 259750 रूपए किलो रही। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद से आज सोने में लगभग 3 हजार और चांदी में लगभग 12 हजार की उछाल रही। वहीं पिछले सप्ताह सोमवार को सोना 156600 रूपए और चांदी 252300 रूपए पर थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


