ताजा खबर

मां-बेटी की आत्मदाह की कोशिश को पुलिस ने नाकाम किया
15-Jun-2026 9:08 PM
मां-बेटी की आत्मदाह की कोशिश को पुलिस ने नाकाम किया

लखनऊ, 15 जून। लखनऊ में विधान भवन के पास एक मां-बेटी की कथित आत्मदाह की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया।

पुलिस ने जारी बयान में कहा कि सोमवार को हजरतगंज थाना क्षेत्र के विधान भवन के पास दो महिलाओं (एक मां और बेटी) ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने त्वरित सतर्कता, संवेदनशीलता और सूझबूझ से काम लिया और तुरंत और सुरक्षित रूप से दोनों महिलाओं को (आत्महत्या करने से) रोक दिया।

दोनों महिलाओं को सुरक्षित हजरतगंज थाने लाया गया, जहां घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने अपने गांव के घर में चोरी की घटनाओं और संपत्ति विवाद के संबंध में स्थानीय पुलिस थाने द्वारा कार्रवाई की कमी के बारे में अपनी शिकायतें व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा कि, न्याय पाने में विफल रहने और असुरक्षित महसूस करने के कारण, उन्होंने अपनी चिंताओं को सरकार और प्रशासन के ध्यान में लाने के लिए लखनऊ की यात्रा की।

पुलिस ने महिलाओं की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी और लगाए गए आरोपों और शिकायतों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

बयान में कहा गया है कि संबंधित जिले की पुलिस और स्थानीय थाने से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। (भाषा)


अन्य पोस्ट