ताजा खबर
देवपुरी में 1 एकड़ भूमि पर चली निगम की थ्री डी
15-Jun-2026 9:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 जून। निगम के जोन 10 की टीम ने वर्धमान नगर के पीछे देवपुरी में लगभग 1 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की । यहां बनाई गई रोड को थ्री डी मशीन से काट दिया गया। साथ ही वहाँ से भवन निर्माण सामग्री को जप्त किया गया। यह कार्यवाही जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर, सहायक अभियंता सुशील अहीर, उपअभियंता नवीन वर्मा और मनोज साहू ने की ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


