ताजा खबर

सिंहदेव ने मंडाविया से की फोन पर बात, जीनोम सिक्वेंसिंग लैब को जरूरी कहा
22-Jan-2022 8:47 PM
सिंहदेव ने मंडाविया से की फोन पर बात, जीनोम सिक्वेंसिंग लैब को जरूरी कहा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर 22 जनवरी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से फोन पर बात की। इस बातचीत में  सिंहदेव ने ओमिक्रोन के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की और मंडाविया को बताया कि छत्तीसगढ़ में हम अब भी ओमिक्रोन संक्रमण की जाँच के लिए भुवनेश्वर स्थित जीनोम सिक्वेंसिंग लैब पर निर्भर हैं।

इस बातचीत में सिंहदेव ने मंडाविया से प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब की स्थापना करने के लिए अनुमति प्रदान करने को कहा। सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान में ओमिक्रोन संक्रमण की जाँच करने के साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग लैब कोरोना के उपरांत आगे भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस विषय पर जल्द ही निर्णय लेने की बात कहते हुए आश्वस्त किया। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों, राज्य में टीकाकरण की स्थिति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट