ताजा खबर

खैरागढ़ चुनाव की घोषणा आज संभव
08-Jan-2022 12:16 PM
खैरागढ़ चुनाव की घोषणा आज संभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  8 जनवरी।
प्रदेश के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तिथी की घोषणा आज शाम तक हो सकती है। यह सीट 9 नवंबर को विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई है। भारत चुनाव आयोग आज दोपहर उत्तरप्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा करने जा रहा है। संकेत है कि खैरागढ़ के चुनाव भी इसी दौरान कराएं जाएंगे। फिलहाल खैरागढ़ सीट जोगी कांग्रेस के खाते में है।


अन्य पोस्ट