ताजा खबर
जल संचय में उत्कृष्ट कार्य, रायपुर जिला, नगर निगम पुरस्कृत
18-Nov-2025 1:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर। जल संचय और जल भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए रायपुर जिले, और रायपुर नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, और रायपुर नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप को पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय स्तर पर इन पुरस्कारों का यह पहला ही वर्ष है। दिल्ली में आज आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने ये पुरस्कार दिए।

Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


