ताजा खबर

जामुल पालिका में भाजपा का कब्जा
07-Jan-2022 3:34 PM
जामुल पालिका में भाजपा का कब्जा

अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर-उपाध्यक्ष सीमा यादव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 जनवरी।
जामुल नगर पालिका को आज नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया है। दो निर्दलीय के समर्थन से पालिका में भाजपा का कब्जा हो गया। आज हुए चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर व उपाध्यक्ष सीमा यादव बनीं।
आज अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा के ईश्वर ठाकुर को 12 मत मिले। कांग्रेस की सरोजनी चंद्राकर को 8 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की सीमा यादव को 12 मत मिले। कांग्रेस की सुनीता को 8 मत मिले। दो निर्दलीयों में चुमन वर्मा एवं के. राजू ने भाजपा को समर्थन देते हुए मतदान किया।

आज तय कार्यक्रम के तहत जामुल नगर पालिका के 20 वार्डों से निर्वाचित होकर आए नव निर्वाचित पार्षदों ने सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद सभी पार्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किए, जिसमें भाजपा ने बाजी मारी।
गौरतलब हो कि जामुल नगर पालिका के पार्षदों में भाजपा के 10, कांग्रेस के 5, जोगी कांग्रेस का एक और 4 निर्दलीय शामिल हैं।

 


अन्य पोस्ट