कोण्डागांव

आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार - मरकाम
22-Mar-2021 9:19 PM
 आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार - मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 22 मार्च। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासियों की प्राचीन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में काम कर रही है। बस्तर की आदिम संस्कृति की पहचान देवगुडिय़ों में ही है। प्रदेश की भूपेश सरकार बस्तर के आदिवासी संस्कृति की धार्मिक पहचान को सहेजने के लिए ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी का निर्माण करा रही हैं। जिनमें से दर्जनों देवगुड़ी स्थल सज संवरकर आदिवासी अंचलों की संस्कृति से रूबरू करा रहे हैं।

मोहन मरकाम ने 22 मार्च को कोण्डागांव के ग्राम भाटागांव, पुसापाल, सोड़सिवनी, तितना,  लुभा, ग्राम संडसा, खुड़ी, बागबेडा और ग्राम भतवा में सरकार द्वारा बनवाए जा रहे इन देवगुडिय़ों में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना कर देवगुडिय़ों में शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष शंकर मंडावी, जनपद अध्यक्ष मोतिनबाई नेताम, जिला पंचायत सदस्य रमिला मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष गौतम साहू, विधायक प्रतिनिधि सगराम मरकाम, कोण्डागांव विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम सहित समस्त ग्रामों के ग्राम पुजारी, गायता, माटी पुजारी, सरपंच, पंच व समस्त ग्राम पंचायतों के वासी व कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट