कोण्डागांव

अहीर यादव समाज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
26-Feb-2026 10:35 PM
अहीर यादव समाज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध की मांग

कोण्डागांव, 26 फरवरी। अहीर यादव समाज के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा फिल्म विकास बोर्ड के नाम कोण्डागांव ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अनुभागीय अधिकारी कोण्डागांव के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में 27 फरवरी को प्रस्तावित रिलीज फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि फिल्म में दर्शाए गए कथानक से उनकी सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं और यह समाज की परंपराओं एवं सम्मान के विपरीत बताया गया है।  ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी यशवंत यादव, गोविंद यादव, कँवल यादव, प्रसांत यादव और दीपक यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट