कोण्डागांव

मारपीट-लूट, 5 बंदी
12-Jun-2026 10:14 PM
 मारपीट-लूट, 5 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 12 जून। थाना विश्रामपुरी क्षेत्र में दर्ज मारपीट और कथित लूट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कौन्दकेरा निवासी सकरूराम नाग ने 7 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सलना आश्रित उड़ीदगांव बांध के पास धान और मक्का खरीदी के फड़ पर बैठा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे एक कार में पहुंचे पांच लोगों ने उससे मुख्यमंत्री के पास शिकायत करने की बात कहते हुए गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसके 2,000 रुपये ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन में की गई जांच के दौरान पुलिस ने ज्ञानदास कोर्राम, राघवेन्द्र उर्फ रमन कोर्राम, दौनूराम पटेल, फुलसिंग कोर्राम और रोहित राम पाण्डे सभी निवासी कौन्दकेरा कोण्डागांव से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, सभी पांचों आरोपियों को 8 जून को गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रयुक्त बताई गई सफेद रंग की नेक्सन कार (क्रमांक सीजी 27 के 2722) भी जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।


अन्य पोस्ट