कोण्डागांव

सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई
04-Jan-2024 9:14 PM
सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी।
प्राथमिक शाला डोगरी गुड़ा में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। प्रधान अध्यापक दीपिका मसराम  ने बच्चों को सावित्रीबाई फुले की  जीवन परिचय से अवगत कराया कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में एक दलित परिवार में 3 जनवरी 1831 को जन्मी सावित्रीबाई फुले  भारत की पहली महिला शिक्षिका थी और भारत की नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता समाज सुधारक और मराठी कवयित्री भी थी। उसके पति ने उनका पढऩा लिखना सिखाया। सर्वप्रथम उन्होंने  9 जातियों के नव छात्रों के साथ स्कूल की स्थापना की, फिर 3 जनवरी 1848  को और प्लेग बीमारी से प्रभावित होकर 10 मार्च 1897 को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

उनके जीवन परिचय से अवगत करा कर बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने कहा गया और आने वाले पीढ़ी में शिक्षा के क्षेत्र में बिना लिंग भेद किए समानता का समानता के साथ शिक्षा अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि हमारे आने वाला पीढ़ी सुगम और सुव्यवस्थित हो, इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


अन्य पोस्ट