कोण्डागांव

केंद्रीय विद्यालय में आदिवासी दिवस मनाया
09-Aug-2023 10:44 PM
केंद्रीय विद्यालय में आदिवासी दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 9 जुलाई।
केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जीआर जांगड़े प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव ने कार्यक्रम की शुरूआत किया। 

छात्र-छात्राओं तथा विद्यालयीन कर्मचारियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जनजातीय समाज शिक्षा अर्जित कर  मानव अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। शिक्षित जनजातीय समाज अपनी मूल पहचान, संस्कृति, भाषा, खानपान, धरोहर को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए प्रयासरत हैं। आज जनजातीय समाज सशक्त हो रहे हैं। आत्मनिर्भरता तथा सहज जीवन जीने की कला हमें उनसे सीखना चाहिए। 

निधि चंदेल, श्रृष्टि , सोनम एवं उनके अन्य साथियों ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत हाय डारा लोर गेहे, सरगुजा नाचे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। आमचो बस्तर गीत पर कक्षा छठवीं की छात्राओं ने तथा हमर पारा तुहर पारा गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  चैतन्या यादव ने जावां जावा गीत की प्रस्तुति दी। पूर्वा एवं आलिया ने विश्व आदिवासी दिवस के बारे में जानकारी दी। उत्कृष्ट भगत ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने  एकल नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत कुमार मिश्रा, अमित कुमार , सत्यनारायण पटेल, ओरीलाल कांवरे, सौम्या मिश्रा , जागृति सिन्हा , धनेश्वरी देवांगन , बबिता मांडवी , कीर्ति साहू , उमेश कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगदान दिया। 


अन्य पोस्ट