कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 2 अगस्त। जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अनियमित संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से पूर्व 10 दिन के भीतर नियमितीकरण करने अपने जन घोषणापत्र में शामिल किया गया नियमितिकरण करने हेतु पिंगुआ कमेटी बनाई गई जो कर्मचारियों का डाटा 4.5 वर्षों में भी डाटा एकत्र नहीं कर पाई गोबर की जानकारी घंटों भर में मिल जाती है।
मुख्यमंत्री जी उन विभागों और उसके जिम्मेदार अधिकारी का नाम सार्वजनिक करें, जिनके द्वारा जानकारी नहीं दी जा रहीं है।
जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में कर्मचारियों के नियमितीकरण करने किसी भी कर्मचारियों की छटनी नहीं करने का उल्लेख किया गया था, सरकार नियमितीकरण करने के बजाए आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्ति कर रही है। बीजापुर जिला में संविदा स्वास्थ्य के 211 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी है।