कोण्डागांव

निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, तीन दिवसीय धरना पर
10-Apr-2023 9:24 PM
निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, तीन दिवसीय धरना पर

कोण्डागांव, 10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसंट कर्मचारी महासंघ के बैनगर तले कोण्डागांव जिला अंतर्गत संचालित नगर पंचायत केशकाल, फरसगांव और नगर पालिका कोण्डागांव के सभी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी 10 अप्रैल से तीन दिवसीय धरना पर चले गए हैं। जिला के सभी 200 से अधिक कर्मचारी कोण्डागांव के डीएनके मैदान में धरना दे रहे हैं। ये सभी अपने 3 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही सरकार से मांग की है कि, मांगे पूरी नहीं होने से वे अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले जाएंगे।

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के डीएनके मैदान में तीन दिवसीय धरना में बैठे छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसंट कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष रसमन कश्यप ने बताया कि, प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के द्वारा 3 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। तीन सूत्रीय मांगों में नगरीय निकायों से प्लेसमेंट या ठेका प्रथा को समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को निकायों में समायोजन करने, कर्मचारियों को नियमित करने व नियमितीकरण तक 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान करने समेत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से पृथक ना किए जाने की मांग शामिल हैं। 

जिलाध्यक्ष रसमन कश्यप ने आगे बताया कि, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ के 14 नगर पालिक निगम, 44 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों इस तरह कुल 172 नगरीय निकायों में कार्यरत समस्त प्लेसमेंट कर्मचारियों का संगठन है। अकेले कोण्डागांव जिला में 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

आवश्यक वस्तुओं की सेवा हुई प्रभावित
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने दावा किया है कि निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी कार्य वर्तमान में प्लेसमेंट कर्मचारियों के माध्यम से संपादित किया जाता हैं। इन कार्यों में कार्यालय अंतर्गत जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी कार्य शामिल हैं। इसी तरह प्लेसमेंट कर्मचारी ही आवश्यक कार्य जैसे पानी, सफाई, बिजली इत्यादि कार्य संपादित करते हैं। इन सभी कार्य पर आंदोलन का असर हुआ है।


अन्य पोस्ट