कोण्डागांव

दंतेश्वरी माई के दर्शन को जा रहे कंगला मांझी के सदस्यों का केशकाल में करेंगे स्वागत
10-Apr-2023 2:41 PM
दंतेश्वरी माई के दर्शन को जा रहे कंगला मांझी के सदस्यों का केशकाल में करेंगे स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 10 अप्रैल।
मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था के समस्त प्रतिनिधि प्रेसिडेंट सेक्रेटरी चपरासी तथा महिला मंडल सदस्यों की टीम दंतेवाड़ा के आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। सोमवार को सभी सदस्यगण किस काल पहुंच रहे हैं और कोंडागांव जिला मुख्यालय आदनबेड़ा बहिगांव पहुंच रहे हैं जहां सभी सदस्य गणों का स्वागत करेंगे।

ज्ञात हो कि क्रांतिकारी कंगना मांझी का जन्म बस्तर में हुआ है। वे दंतेश्वरी माई का परम भक्त थे एक बार जगदलपुर के कलेक्टर कार्यालय में कंगला मांझी जी को किसी मामले के संबंध में पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था और कई घंटों तक उन्हें ऐसा ही बिठा कर रखा गया। काफी देर होने के कारण मांझी परेशान होने लगा। उसी दिन जगदलपुर दंतेश्वरी माता की रथ यात्रा निकाली जा रही थी, और जब माता का रथ कलेक्ट्रेट के सामने से गुजर रही थी तब रथ अचानक रथ के पहिए रुक गया। रात को आगे बढ़ाने की बहुत कोशिश की गई पर रथ का पहिया हिला तक नहीं, क्योंकि आमतौर तक इससे पहले कभी ऐसा हुआ ही नहीं था, इसलिए लोग परेशान हो गए। सब लोगों के मन में विचार आया कि इसके पीछे जरूर कोई बड़ा कारण है जो सिर्फ माता ही बता सकती है।

तभी एक भक्त को माता का भाव आया और उनसे पूछा गया कि आगे क्यों नहीं बढ़ रहा है, तब माता ने भगत के माध्यम से बताया कि सब लोग खुशी मना रहे हो, लेकिन एक परम भक्त मेरा काफी मुसीबत में है। तब इस बात की छानबीन की गई तो कलेक्ट्रेट के अंदर बहुत देर से कंगना मांझी को बिठाकर रखा गया है। फिर बस्तर के सैकड़ों आदिवासी लोग तीर कमान लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और वहां के अधिकारियों से कंगना मांझी को जाने के लिए कहने लगे। पूरी बात जानने के बाद कलेक्ट्रेट के अधिकारी लोग भी हैरान रह गए। तब कलेक्टर स्वयं कंगला मांझी को माता की पूजा अर्चना करने के लिए पूजा सामग्री उपलब्ध करवाई और कलेक्ट्रेट से बाहर आकर कंगला मांझी ने दंतेश्वरी माई का पूजा अर्चना किया तब जाकर रथ का पहिया आगे बढ़ा, जिसके बाद कंगला मांझी गोभी का सम्मान जाने के लिए भेज दिया गया।

इसीलिए समय-समय पर कंगना मांझी संस्था के सदस्यों के द्वारा मां दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचते हैं। इसी तरह सोमवार को भी केशकाल पहुंचेंगे और आदनबेड़ा जिला मुख्यालय में सभी लोग भोजन करने उपरांत दंतेवाड़ा जाने के लिए रवाना होंगे।


अन्य पोस्ट