कोण्डागांव

लखीमपुर मामले के विरोध में कांग्रेस ने घेरा कलेक्टोरेट
06-Oct-2021 4:36 PM
लखीमपुर मामले के विरोध में कांग्रेस ने घेरा कलेक्टोरेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 5 अक्टूबर।
लखीमपुर में हुए घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कोण्डागांव के कलेक्टर कार्यालय का 5 अक्टूबर को घेराव किया गया। इस घेराव के दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा के विरोध में नारेबाजी किया। साथ ही ज्ञापन सौंंपते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार से इस्तीफा की मांग की।

 इस बारे में कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान और जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने आरोप लगाते कहा कि, कृषि कानूनों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे लखीमपुर खीरी के किसानों के ऊपर भाजपा नेता व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री के पुत्र ने अपनी गाडिय़ों से रौंद दिया। इस अमानवीय घटना में किसानों समेत 8 लोग शहीद हो गए।  

उन्होने आगे बताया, इस घटना में पीडि़त किसानों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जब मिलने जा रही थी, तब योगी सरकार की पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया है। किसानों के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य के और प्रियंका गांधी के साथ अलोकतांत्रिक व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी डटकर खड़ी है। 

कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के साथ है। किसानों की रक्षा और उनके हितों के बचाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर को जि़ला कांग्रेस कोण्डागांव के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली निकालकर केन्द्र सरकार व उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट घेराव किया गया, जिसके बाद कलेक्टर कोण्डागांव को ज्ञापन सौपा गया।
 


अन्य पोस्ट