खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

नारी कमजोर नहीं, शक्ति और ऊर्जा से ओतप्रोत है-चंद्रकली
12-Mar-2023 3:02 PM
नारी कमजोर नहीं, शक्ति और ऊर्जा से ओतप्रोत है-चंद्रकली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 12 मार्च।
शहर से लेकर दूरदराज गांव में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम भी  आयोजित किए गए।
प्रजापति ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरी विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य विषय खुशहाल महिला खुशहाल परिवार पर केंद्रित था।
संस्था की संचालिका चंद्रकली दीदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को विशेष सम्मान दिया जाता है। नारी शक्ति का प्रतीक है ,उन्हें देवी दुर्गा मां लक्ष्मी के रूप में सम्मान दिया जाता है। चंद्रकली ने आगे कहा की महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि आत्मशक्ति और ऊर्जा से ओतप्रोत है और आज नारी हर क्षेत्र में अग्रणी है।

महिला प्रधान आरक्षक सविता वर्मा ने कहा कि सभी अपने अपने कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी इस इस युग में अपने मार्ग से भटक रहे हैं जिस पर सभी समाज सुधारक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पढऩे वाले बच्चे सही समय में उचित विषय का चुनाव करके भारत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

समाजसेवी श्रीमती वसुंधरा देवी ने कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य  हिस्सा होती हैं तथा आर्थिक राजनीतिक एवं समाजिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती हैं। श्रीमती सिंह ने आगे कहा की बालिकाओं के परिधान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में शामिल अन्य महिलाओं अब ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गणमान्य महिलाएं,, कार्यकर्ता एवं समाज सेवक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट