खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

महिला समूह को बांटे 45 चूजे
12-Feb-2023 4:29 PM
महिला समूह को बांटे 45 चूजे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 12 फरवरी।
ग्राम गर्रा में जिला प्रशासन केसीजी के निर्देशन में पशुधन विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर अतिथियों के माध्यम से महिला समूह के सदस्यों के जीवकोपार्जन के लिए 31 महिलाओं को 45-45 ग्राम प्रिया वनराजा नस्ल के चूजों का वितरण किया गया है।

बता दें कि पशुधन विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन  द्वारा ग्राम गर्रा के 31 महिलाओं को 45-45 चूजों का वितरण आदर्श ग्राम गौठान में कार्यक्रम का आयोजन कर गंडई पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. संदीप इंदुल्कर द्वारा अतिथियों के हाथों प्रदान करवाया गया है। 

बताया गया है कि चूजे ग्राम प्रिया वनराजा नस्ल के हैं, जिन्हें पालन कर समूह की महिलाएं इसे अपने जीवकोपार्जन का साधन बना सकेंगी। 

उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन केसीजी के निर्देशन पर आयोजित किया गया था। जिसमें छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष  रामकुमार पटेल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, जिला सदस्य ममता राजेश पाल, गर्रा के सरपंच देवलाल, ठाकुरटोला के राजा लाल रोहित पुलत्स्य, योगेश जंघेल जनपद सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी शामिल थे।


अन्य पोस्ट