खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

जादूगर हैरी ने दिखाये 150 प्रकार के जादू
12-Feb-2023 4:06 PM
जादूगर हैरी ने दिखाये 150  प्रकार के जादू

गंडई, 12 फरवरी। ब्रम्हकुमारिज राजयोग मेडिटेशन  के तत्वावधान में इंडिया एशिया वल्ड रिकार्ड होल्डर जादूगर हास्य सम्राट हैरी का फ्री जादू शो का आयोजन आत्मानंद स्कूल स्थित मैदान में शाम 7 से रात 10 बजे तक किया गया था। आयोजन में जादूगर ने लोगों को हंसाया और 150 प्रकार के जादू से लोगों को हतप्रभ किया। इस दौरान ब्रम्हकुमारीज दीदीयों ने लोगों को संदेश भी दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार ब्रम्हकुमारीज राजयोग मेडिटेशन के तत्वावधान में शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक जादूगर हास्य सम्राट हैरी का जादू शो का आयोजन किया गया। जिसमें जादूगर ने अपनी बातों से लोगों को हंसाया और 150 प्रकार के जादू दिखाकर लोगों को हतप्रभ भी किया।  बता दें कि उक्त जादू का कार्यक्रम का आयोजन दर्शकों के लिए बिल्कुल फ्री था।

 


अन्य पोस्ट