खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

मॉनिटरिंग के अभाव में दम तोड़ रहा गौठान योजना
07-Feb-2023 2:53 PM
मॉनिटरिंग के अभाव में दम तोड़ रहा गौठान योजना

चिलगुड़ा पंचायत का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 7 फरवरी।
छत्तीसगढ़ शासन की गौठान योजना अब अब मॉनिटरिंग के अभाव में धीरे-धीरे दम तोडऩे लगा है। गौठानों में अब न मवेशी नजर आती है न ही वहां सही तरीके से गोबर खरीदी हो रहा है।
ज्ञात हो कि गौठान अब जर्जर होने लगा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत चिलगुड़ा का सामने आया है। यहां गौठान तो बनाया गया है और गोबर की खरीदी भी हुआ था, पर ग्रामीणों के बताए अनुसार यहां घेरा नहीं किया गया। जिसके कारण गायों को नहीं रखा जा सकता है। निर्माण के समय यहां सूचकांक बोर्ड नहीं लगाया गया था। वर्तमान में खाद के लिए बनाए गए टांकों में दरारें आने लगा है। एक बारंगी देखने पर ही पता चलता है कि गौठान जर्जर हो रहा है। इस मामले पर ग्राम पंचायत चिलगुड़ा सरपंच प्रेमवती साहू ने बताया कि सूचकांक बोर्ड किन्हीं कारणों से नहीं लगाया जा सका था, लगवा दिया जाएगा। पिछले माह 12 हजार की गोबर खरीदी किया गया था। घेरा के लिए पैसे नहीं होने के कारण घेरा नहीं लगवाया गया है। जनपद पंचायत छुईखदान सीईओ जेएस राजपूत का कहना है कि समय-समय पर कर्मचारियों द्वारा मॉनेटरिंग किया जाता है, एक बार और देखवा लेता हूं।
 


अन्य पोस्ट