खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

हजारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लिया आनंद
05-Feb-2023 4:36 PM
हजारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लिया आनंद

नर्मदा मेला महोत्सव में उमड़ी लोगों की भीड़

गंडई, 5 फरवरी। नर्मदा महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। दूसरे दिन शनिवार को महोत्सव में दूर-दराज एवं स्थानीय व्यापारियों समेत दर्शनार्थियों से मेला स्थल में लोगों की भीड़ नजर आई। देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने आनंद लिया। शनिवार को महोत्सव में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने मंच को संबोधन भी किया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष नर्मदा मेला महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र के अलावा अंचलभर के लोग महोत्सव में शामिल होते हैं। महोत्सव के दूसरे दिन मंत्री रविन्द्र चौबे भी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पदम कोठारी, राजा आर्यव्रत सहित अन्य लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट