खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 31 जनवरी। छुईखदान संकुल केंद्र घिरघोली के शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसी तरह ब्लॉक कांग्रेस छुईखदान द्वारा छुईखदान के कांग्रेस भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर गांधीजी के जीवनी को याद कर उनके विचारधारा और कार्यशैली की जानकारी दी गई।
शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना के प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन, वरिष्ठ नागरिक पीलू राम जंघेल, नदगोहा जंघेल, सहायक शिक्षक गोकुलराम वर्मा, ओगेश्वरी धुर्वे और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वहीं बापू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर छुईखदान के कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल, रामकुमार पटेल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुईखदान, देवराज किशोर वैष्णव, प्रकाश महोबिया सैलेंद्र तिवारी, अशोक जंघेल, नीरज महोबिया, हेमंत वैष्णव, सुभम चंद्राकर, कपिनाथ महोबिया, करन ठाकुर एवं अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए है।
इस दौरान बापू के जीवनी पर प्रकाश डालते भारत के आजादी में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। उनके सादा जीवन उच्च विचार और अहिंसा के उच्च विचार को बताते उनके बताए मार्ग में चलने की बात कही गई।