खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 23 जनवरी। ब्लॉक के ग्राम सलोनी में विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के आयोजन में जोन स्तर पर विजेता रही चार मंडलियों ने भाग लिया।
ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलोनी में विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि ग्रामीण स्तर में स्थापित विभिन्न मंडलियों को प्रदेश के मानचित्र पर स्थापित करना सरकार का उपदेश है। जोन स्तर से शुरू कर राज्य स्तर तक पहुंचाने मंडलियों को मंच दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण, संवर्धनऔर छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास किए गए हैं। विधायक वर्मा ने कहा कि मनुष्य का जन्म लिए हैं तो समाज के लिए जीना सीखना चाहिए समाज में भाईचारा बना रहना चाहिए। अपने ननिहाल पहुंची विधायक यशोदा वर्मा इस दौरान लोगों के आशीर्वाद और अभिवादन से भावुक होते कहा कि संस्कृति को बढ़ावा देने और लोगों को जोडऩे सरकार का प्रयास सराहनीय है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सदस्य नीलांबर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीखम छाजेड़, सरपंच अमिशा रविंद्र वर्मा, हरि ड़ड़सेना, जनपद सदस्य अनुपम वर्मा ,जनपद सीईओ सीडी दुबे ,ब्लॉक समन्वयक वैद्यनाथ वर्मा, बीपीएम दीनानाथ लिल्हारे, खेलन वर्मा ,भुनेश्वरी वर्मा, हेमराज वर्मा कंचन वर्मा, गणेश साहू ,खिलेश वर्मा महेंद्र सिन्हा ,लोकनाथ, अन्नपूर्णा मानस मंडली सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।