खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

गंडई, 14 जनवरी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वीरांगना अवंतीबाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता जैसे कबड्डी, रस्साकसी, सालाद, पोस्टर, क्रिकेट, भाषण आदि का आयोजन किया गया। साथ ही पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किसी दौरान किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती को लेकर छुईखदान के वीरांगना अवंतीबाई शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जयति विश्वास ने बच्चों को प्रेरित किया। वाणिज्य विभाग की निरूपा वैष्णव, कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इस अवसर पर एस. मधुवाणी, प्रदीप साहू, विजय कुमार, धन्नू लाल, सुरेंद्र जंघेल, नरेश साहू, हुतेश्वरी साहू, पुष्पांजलि मिंज, बिंदु जंघेल, डॉ. समीक्षा ताम्रकार तथा महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे थे।