खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 4 जनवरी। फरार स्थाई वारंटी अमन गोयल को सायबर क्राईम केसीजी एवं खैरागढ़ थाना की विशेष टीम द्वारा बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया।
स्थाई वारंटी पुलिस को चकमा देते दिल्ली व जयपुर के विभिन्न होटलों में रहकर फररी काट रहा था। स्थाई वारंटी के खिलाफ दुर्ग एवं बालोद में भी अन्य मामले हैं।
पुलिस के अनुसार खैरागढ़ थाना प्रभारी उ.पु.अ. राजेश साहू के नेतृत्व में साईबर क्राईम खैरागढ़ एवं खैरागढ़ थाना की संयुक्त कार्रवाई वर्ष 2019 से फरार स्थाई वारंटी अमन गोयल निवासी दाऊचौरा चिंतालाला चाल खैरागढ़ की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित किया गया। स्थाई वारंट तामिल 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के आरोपी अमल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। केसीजी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। आरोपी वर्ष 2019 से लगातार फरार था।
गणेश कृषि केन्द्र दाऊचैरा में कार्य करते लगभग 30 लाख चेक बाउंस कर फरार हो गया। फरारी के दौरान आरोपी बिलासपुर, दिल्ली, जयपुर व राजस्थान में विभिन्न होटलों में रहकर फरारी काट रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। स्थाई वारंटी अमन गोयल पर दुर्ग में किसान उत्पादन केन्द्र के नाम का धारा 138 का 8 लाख रुपए का मामले हैं। कुल 30 लाख रुपए का फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।


