गरियाबंद

51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, जिला स्तरीय गोष्ठी
20-Nov-2026 8:09 PM
51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, जिला स्तरीय गोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 20 नवंबर। गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर राष्ट्र शॉर्य समृद्धि 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी हेतु जिला स्तरीय गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ आरंग में संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सदाचार, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक समरसता की भावना को जागृत करना है। गायत्री महायज्ञ के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भावना, विश्व कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थिति रही। उपजोन समन्वयक सी पी साहू जिला समन्यवक लच्छू राम निषाद,आरंग ब्लॉक समन्वयक जगमोहन चन्द्राकर, गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक पवन साहू, अभनपूर ब्लॉक समन्यवक बसंत साहू,गायत्री शक्तिपीठ नवापारा के मुख्य ट्रस्टी मोहनलाल मानिकपन, उपजोन सह समन्वयक,युवा प्रकोष्ठ,तथा रायपुर जिला के चारों ब्लाक से सैकड़ों की संख्या में परिजन उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट