गरियाबंद
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का नवापारा में सम्मान
19-Nov-2026 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 19 नवंबर। पिछले दिनों अभनपुर विधानसभा के ग्राम टीला एनिकेट पार करते समय एक पत्रकार सहित परिवार का सडक़ दुर्घटना में पत्रकार सहित चार लोगों की मौत हो गई। जिसके शोकाकुल परिवार से भेंट-मुलाकात करने एवं मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देने ग्राम पसौद में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू,अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू पहुंचे।
वापसी मे नवापारा नगर आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी पार्षद रवि साहू, टिंकू सोनी, डिगेश्वर साहू,आलोक साहू,फेकनू साहू,हर्षा कंसारी,प्रेम साधवानी, धनमती साहू,मायाराम साहू, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री साहू जी का गमछा पहनाकर सम्मान किया, साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने मंत्री से माँग रखा कि नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका समृद्धि योजना में शामिल किया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे