गरियाबंद

सेठ फूलचंद अग्रवाल महाविद्यालय में रक्तदान व सिकल सेल जांच शिविर
20-Nov-2026 8:08 PM
सेठ फूलचंद अग्रवाल महाविद्यालय में रक्तदान व सिकल सेल जांच शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 20 नवंबर। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह के अवसर पर रक्तदान एवं सिकल सेल परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा, एचडीएफसी बैंक रायपुर तथा महाविद्यालय के रेडक्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी (आर्मी एवं नेवल) और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 53 लोगों की सिकल सेल जांच की गई, जिसमें 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

शिविर का शुभारंभ शासी निकाय के सचिव विनोद छल्लानी, सहसचिव डॉ. राजेंद्र गदिया, प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विनोद छल्लानी और डॉ. प्रभुनारायण प्रधान ने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। डॉ. गदिया ने कहा कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को इसके प्रति जागरूक करता है। शिविर संयोजक डॉ. आर.के. रजक ने रक्तदान के साथ मृत्यु उपरांत नेत्रदान के लिए भी लोगों से आगे आने की अपील की।शिविर में एचडीएफसी बैंक के नीरज कुमार साहू, डॉ. तेजेन्द्र साहू, रामअवतार यदु सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। एनएसएस स्वयंसेवकों तथा एनसीसी आर्मी एवं नेवल कैडेट्स ने रक्तदान कर आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।


अन्य पोस्ट