गरियाबंद

गोपाल गौशाला में मनी गोपाष्टमी
19-Nov-2026 8:24 PM
गोपाल गौशाला में  मनी गोपाष्टमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 नवंबर।
नगर की 108 वर्ष प्राचीन गौशाला में गोपाष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समिति के सचिव राजू काबरा,उपाध्यक्ष प्रफ्फुल दुबे ने संयुक्त रुप से बताया की अभी वर्तमान में गो धन 450 की संख्या में है, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वप्रथम पंडित देवेंद्र दुबे ने गौशाला स्थित हनुमान मंदिर में हनुमानजी को चोला एवं नए वस्त्र अर्पित कर श्रीसत्यनाराण की कथा कही जिसमें यजमान के रूप में गौशाला समिति के सहसचिव एवम गौ सम्मान अभियान के प्रभारी रूपेंद्र चन्द्राकर धर्मपत्नी लीना चन्द्राकर थे।
 गौ माता की पूजा की गई, इसके बाद यादव समाज के साथी घटोरिया में पूजा कर गौशाला में राउत दोहा लगाते हुवे गौ माता, देवी देवता की पूजा कर गायों को सोहाई बांधकर इस उत्सव को मनाया एवम गायों को खिचड़ी खिलाई गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे। सभी के लिए हलवा,पोहा,चाय के साथ साथ दोपहर को सभी के लिए भोजन व्यवस्था की गई।
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए राजू काबरा,प्रफुल्ल दुबे, रूपेंद्र चंद्राकर ने सम्बोधित किया।17 दिसंबर को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए रायपुर में आयोजित रैली में सभी लोगों को शामिल होने आव्हान किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सन्तोष माखीजा,कोषाध्यक्ष सुरेश काबरा, मेघनाथ साहू,नंदकिशोर राठी,धरम, रविशंकर साहू,ललित गंडेचा, गोविंद राजपाल,अन्नौरण देवांगन,साधना सौरज,कविता इसरानी,सुंदर सिंग ठाकुर, दीपक पोद्दार,प्रतीक,प्रणय अग्रवाल,तेजा गदिया,प्रताप छाबड़ा,संगीता गोयल,सचिन गोयल, ओम सारडा, आरती किरण काबरा आदि गौ भक्त उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट