गरियाबंद
देवउठनी एकादशी पर सजा गन्ना बाजार
20-Nov-2026 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 20 नवंबर। देवउठनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को गरियाबंद शहर का बाजार गन्नों से सज गया। सुबह से ही गन्ना खरीदने लोगों की भीड़ उमड़ती रही। हल्की बारिश के बावजूद त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोई मोटरसाइकिल तो कोई पैदल गन्नों का गठ्ठर लेकर घर लौटता नजर आया।
इस दौरान कंधों पर गन्ना उठाकर जाते नन्हे बच्चों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चे अपने दादा-दादी और बुजुर्गों के साथ बाजार पहुंचे थे। बुजुर्गों ने उन्हें पर्व की पूजा-पद्धति और परंपराओं से भी परिचित कराया।
छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी पर गन्ने का मंडप बनाकर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने की मान्यता भी है।
-
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे