गरियाबंद
गरियाबंद, 21 नवंबर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने इंदिरा गांधी के दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मिरी, जिला महामंत्री डिलेश्वर देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सविता गिरी, पूर्व पार्षद प्रतिभा पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश मेश्राम, मंडल अध्यक्ष भानु सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमृत पटेल,गैंदलाल सिन्हा, कादर हिंगोरा, लक्षण चक्रधारी, खोवालाल सिन्हा एवं सेवादल अध्यक्ष अवध राम यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।