धमतरी
11 दुकानों से 20 किलो पॉलीथिन जब्त, 11 हजार जुर्माना वसूला
04-Jun-2025 4:30 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 जून। नगर निगम धमतरी ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम की टीम ने व्यापारियों की दुकानों की जांच की।
इस दौरान 11 दुकानों से करीब 20 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। नगर निगम की उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि व्यापारी दुकानों की छत में पॉलीथिन छिपाकर रख रहे थे। जांच में पाया गया कि व्यापारी प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय कर रहे थे। निगम ने इन दुकानों पर कुल 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों को बार-बार समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद वे पॉलीथिन का उपयोग कर रहे थे। इससे शहर में गंदगी फैल रही थी। निगम ने व्यापारियों से स्वच्छता के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे