धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 जून। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मेघा मंडल की मासिक बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा कार्यालय मेघा में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी होरीलाल साहू, सह-प्रभारी डागेश्वर सोनकर,जिला पंचायत सदस्य मीना डेमू साहू, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, राजेश साहू, महेंद्र साहू, कुशलकांत साहू, संतोष सोनी, विनीता साहू, अनीता देशमुख सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। 12 साल विकास के, विश्वास के और जनकल्याण के, अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर भाजपाईयों द्धारा मोदी जी आहवान पर एक पेड़ मां नाम पर मेघा के शीतला मंदिर के पास वृक्ष रोपण किया गया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


