धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने गुजराती कॉलोनी धमतरी में पौधरोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, गुजराती समाज के वरिष्ठ जलाराम ज्ञानयज्ञ समिति अध्यक्ष बिपिन पटेल, श्री गुजराती समाज धमतरी के पूर्व अध्यक्ष लखमशी भानुशाली, हरि कटारिया, महेन्द्र राजपुरिया, प्रकाश गांधी पूर्व अध्यक्ष गुजराती समाज धमतरी, भूपेश शाह, योगेश गांधी, कांति माणेक, कीर्ति गांधी, नादू त्रिवेदी एवं समाज जन उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि प्रीतेश गांधी द्वारा प्रदेश में गुजराती समाज के माध्यम से उपयुक्त तथा समुचित स्थान पर वृक्षारोपण करने के लिए सामाजिक योगदान दिए जाने हेतु समाज जनों को जोडऩे का कार्य एक लंबे समय से किया जा रहा है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावनाओं के अनुरूप पार्टी के वृक्ष लगाओ अभियान एक पेड़ मां के नाम को सार्थक एवं सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए इस राष्ट्र कार्य में अपने को जोडक़र समुचित योगदान देने के लिए सदैव तैयार है। जिसकी शुरुआत पर्यावरण दिवस से की गई है।इस दौरान धार्मिक आस्था एवं पूजा विधान को संपन्न करने में महत्वपूर्ण योगदान रखने वाले वृक्ष बेल,फूडहर, कनेर,नीम पेड़ों का रोपण किया जाएगा।