धमतरी

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री ओपी चौधरी
07-Jun-2026 4:09 PM
चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री ओपी चौधरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 7 जून। कुरुद के समीप ग्राम छाती में चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय महा अधिवेशन में कल वित्त मंत्री ओपी चौधरी खासतौर पर शामिल हुए। आज मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में समाज जुटा हुआ है।

धमतरी जिला के ग्राम पंचायत छाती में चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज का 7 जून से दो दिवसीय महा अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें आय व्यय, समाजिक प्रकरणों सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। शनिवार को बतौर अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब वह शिक्षा, संगठन, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देता है।

उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढक़र राज्य एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने समाजजनों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ एवं देश के विकास में समाज की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। श्री चौधरी ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाए। उन्होंने समाज की गौरवशाली परंपराओं, सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए आने वाली पीढिय़ों को संस्कारवान एवं सक्षम बनाने पर जोर दिया।

 इस अवसर पर दिनेश चन्द्राकर, कुदंन, प्रदीप, होरीलाल, अश्वनी, वासुदेव, इंद्राणी चन्द्राकर, लेखराज, शेखर, हेमंत, संजू, सुनील चन्द्राकर सहित समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद थे। रविवार को कुर्मी समाज के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आने सूचना पर समाज उनके जोरदार स्वागत की तैयारी में जुटा है।


अन्य पोस्ट