धमतरी

कुरुद विधायक ने किया विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण-शिलान्यास
09-Jun-2026 7:15 PM
कुरुद विधायक ने किया विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण-शिलान्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 9 जून। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूत, विश्वसनीय एवं निर्बाध बनाने के क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनी द्वारा चरमुडिय़ा में नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया है, जिसका लोकार्पण एवं बगौद, चोरभ_ी में बनने वाले उपकेन्द्रों का शिलान्यास कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को आउट सोर्सिंग मामले में सावधानी बरतने के लिए चेताया।

मंगलवार को कुरुद के औद्योगिक क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत चरमुडिय़ा में आयोजित लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने बताया कि क्षेत्र की विद्युत जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से बहुत पहले ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी। वर्तमान में उसी के मुताबिक विस्तार के काम हो रहे हैं। लेकिन अब सरकारी कामों के लिए भी गांव वाले जमीन देने के लिए आना-कानी करने लगे हैं।

श्री चन्द्राकर ने माना कि विगत वर्षों में प्रदेश ने बिजली उत्पादन से लेकर वितरण तक अभूतपूर्व प्रगति की है। पीएम मोदी जी ने पर्यावरणीय कारणों से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का अभियान चलाया है। इस मामले में अपना निजी अनुभव साझा करते हुए विधायक ने सभी को सोलर एनर्जी अपनाने की सलाह दी।

पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर ने अपने मंत्रित्व काल का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट और बिल भुगतान की व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन पंचायत पदाधिकारी मेंटनेंस तक नहीं करा सकें। उन्होंने अधिकारियों को लो वोल्टेज एरिया को चिन्हित करने, क्षेत्र की स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों को विद्युतीकृत करने एवं कुरुद को पोल और वायरलेस करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

इसके पूर्व विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि चरमुडिय़ा 33/11 के.वी. सबस्टेशन बनने से चरमुडिय़ा, अटंग, भालूकोना, भोथली, गोबरा, भरदा, कुहकुहा, दहदाहा, मौरीखुर्द, मेण्डरका की करीब 6662 उपभोक्ताओ एवं 686 कृषक उपभोक्तओ तक अनवरत विद्युत प्रवाह होगी। इसी तरह चोरभ_ी और बगौद सबस्टेशन बनने के बाद हजारों उपभोक्ताओं एवं कृषकों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, सरपंच नितू तेजेन्द्र तोड़ेकर, जिला पंचायत सभापति कुलेश्वरी सुनील गायकवाड़, भाजपा नेता कृष्णकांत साहू, हरिशंकर सोनवानी, कुलेश्वर चन्द्राकर, प्रभात बैस, विधुत विभाग के आला अधिकारी एके लखेरा, मुरारी श्रीहरि, अमीत कुमार, एस के नेताम, एपी सोनी, एसके कोसरे, व्हीके शर्मा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट