धमतरी

भवनों से नहीं, स्किल डेवलपमेंट से आएगी शिक्षा में क्रांति-अजय
05-Jun-2026 3:48 PM
भवनों से नहीं, स्किल डेवलपमेंट से आएगी शिक्षा में क्रांति-अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 5 जून। नये भारत को ड्रिग्री की नहीं स्किल्ड की जरूरत है, एप्पल के फाउंडर ने यह बता दिया कि त्रीव मेघा से उपजा एक आयडिया संसार में क्रांति ला सकता है, उक्त बातें विधायक अजय चन्द्राकर ने कुरुद में स्कूल भवन के शिलान्यास समारोह में कही। उन्होंने बताया कि भवन बनने से सुविधाओं का विस्तार होगा, इससे शिक्षा में क्रांति नहीं आएगी। ओकेशनल कोर्स और स्किल डेवलपमेंट के सहारे ही हम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

 गुरुवार को बालक एवं कन्या प्राथमिक शाला के नवीन भवन एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री अजय चंद्राकर ने शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, नगर विन्यास और भावी चुनौतियों पर बोलते हुए कहा यह केवल एक भवन का भूमिपूजन नहीं था, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर शिक्षा, व्यापक अवसरों और विकसित कुरूद के संकल्प का सार्वजनिक उद्घोष है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में डिग्री नहीं, बल्कि प्रतिभा, कौशल, नवाचार और सोचने की क्षमता सफलता का आधार हैं। शिक्षा का अर्थ पाठ्यपुस्तकों में ढुंढने के बजाय बच्चों को खुला वातावरण, खेल और सांस्कृतिक मंच, प्रयोगात्मक शिक्षा, आत्मविश्वास विकसित करने के अवसर देने होंगे। दुनिया तेजी से तकनीक और नवाचार की ओर बढ़ रही है। ऐसे में कुरूद के युवाओं को भी उसी स्तर पर तैयारी करना आवश्यक है?।

 श्री चंद्राकर ने लोकतंत्र में आलोचना के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि स्वस्थ आलोचना लोकतंत्र अहम हिस्सा है। लेकिन विरोध के लिए विरोध करने के बजाय बेहतर विकल्प और समाधान भी सामने आने चाहिए। उन्होंने आगह किया कि नगर विन्यास का उल्लेख करते हुए कहा कि  बेहतर भविष्य तैयार करने में मदद मिलती है तो आज हमें थोड़ा नुकसान उठाना पडेगा।

 उन्होंने काकरोच और मल्टी टेलेंट के कुछ उदाहरण से युवाओं को मल्टी-स्किल और मल्टी-टास्किंग हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके पूर्व ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग के अनुविभागीय अधिकारी विनोद देवान ने स्कूल बिल्डिंग के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, भाजपा नेता रविकांत चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, भानु चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, हरिशंकर साहू, थानेश्वर तारक, तोमन सोनबेर, डीईओ, बीईओ, बीआरसीसी, तहसीलदार, सीएमओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण उपस्थित थे। लेकिन इस कार्यक्रम में जिन्हें अतिथि बनाया गया था उनमें से कुछ लोगों ने विधायक के साथ मंच साझा नहीं किया। जिसको लेकर चर्चा होती रही।


अन्य पोस्ट