धमतरी

मोदी के 12 वर्ष पूरे : कुरुद, मगरलोड, भखारा में मना जश्न
10-Jun-2026 6:54 PM
मोदी के 12 वर्ष पूरे :  कुरुद, मगरलोड, भखारा में मना जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 10 जून। प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में भाजपाइयों ने कुरुद, मगरलोड, भखारा में जमकर जश्न मनाया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, मंदिरों में प्रार्थना आदि शामिल हैं।

 नगर पालिका कुरुद ने 10 जून को स्मरणीय बनाने सुबह से ही स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया। अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर केनाल रोड़ में सफाई की। विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने स्टाप डेम की सफाई में कर्मचारियों का हाथ बंटाया।

सामूहिक स्वच्छता अभियान के तहत भारत माता चौक परिसर, केनाल रोड, स्वामी विवेकानंद मंगल भवन की सफाई की गई। स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता कीट वितरण एवं एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण कर नपा अध्यक्ष श्रीमति चन्द्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे प्रेरणास्रोत है, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति उनके लगाव को देख हम सभी उनका अनुकरण कर नगर को क्लिन एवं ग्रीन बनाने में लगे हुए हैं।

 इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, पार्षद मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, मनीष साहू, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर व अनुराधा साहु, विनोद चन्द्राकर, मालकराम साहू, प्रभात बैस, प्रकाश ढीवर, संतोष बैस, गोकुल साहु, यतीश चन्द्राकर, किशोर यादव, शरद पंडा, सुरज देवांगन, प्रवीण शर्मा, राजकुमार साहु, संतोष, महेश साहू सीएमओ महेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

नगर पंचायत भखारा में भी अध्यक्ष ज्योति जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन के नेतृत्व में पार्षद दल एवं पार्टीजनों ने शिव मंदीर एवं थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा पौधरोपण सहित विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संकल्प से सिद्धी तक का मुकाम पानी वाले पीएम के दिर्घायु जीवन की कामना की गई।

इसी प्रकार भाजपा मेघा मंडल द्वारा राजिम जाकर कुलेश्वर महादेव मंदिर एवं लोमश ऋषि आश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर उन्नति की कामना की गई।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू,  मंडल प्रभारी होरीलाल साहू, मंडल अध्यक्ष कल्याण राजपूत वरिष्ठ पार्टी नेता श्याम साहू, कुशलकांत साहू, अवध राम, हेमंत, दानेश्वर, गोविंद साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट