धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 मई। केएल उद्यानिकी महाविद्यालय पोटियाडीह, धमतरी के चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं ने ग्रामीण उद्यानिकी कार्य अनुभव शिक्षा अंतर्गत विगत दिनों ग्राम सम्बलपुर (धमतरी) में केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) का भ्रमण किए। छात्र-छात्राओं ने यहां बने मॉडल ग्रीन हाउस, पॉली हाउस, मिक्सड चेंबर, वर्मीवाश, वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी प्राप्त की एवं उसके प्रयोग व उपलब्धि की बारे में भी पता लगाया।
ये सभी मॉडल कैसे बनाते हैं, किस प्रकार से फसल उत्पादन में लाभदायक होता है, इन सब मॉडल के बारे में (के.वी.के.) कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी छात्रों को दी गई। ग्रामीण उद्यानिकी कार्य अनुभव शिक्षा अंतर्गत, छात्र-छात्राओं को के. वी.के. में भी प्रशिक्षण दिया गया। के.वी.के. का मुख्य कार्य क्या होता है, प्रशिक्षण के माध्यम से वैज्ञानिकों द्वारा छात्र छात्राओं को के. वी. के. के बारे में पूर्ण रूप से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य भूमिका वरिष्ठ (इंजीनियरिंग) वैज्ञानिक, डॉ.अमित सिन्हा सर, डॉ. दीपिका चंद्रवंशी, ( हॉर्टिकल्चर) वैज्ञानिक डॉ. मनीषा खापाटे (फिशिरी) वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम संचालित हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पांडे, विषय शिक्षिका, उमा साहू, आरएचडब्ल्यूई प्रभारी प्रियदर्शी तिवारी एवं चतुर्थ वर्ष के सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


