धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद,19 दिसंबर। नगर एवं ग्रामीण अंचल में गुरु घासीदास बाबा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें विधायक अजय चन्द्राकर सहित क्षेत्रिय नेताओं ने शिरकत कर जैतखाम और गुरु की पूजा-अर्चना कर बाबा के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत बताई।
नगर के चंडी मंदिर एवं धोबनी पारा में 18 दिसंबर को विविध आयोजन कर जयंती मनाई गई। ग्राम भालुकोना में मांदर की थाप पर पंथी नृत्य करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें युवतियों ने सर पर ज्योति कलश लेकर गांव का भ्रमण किया गया।
अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी के नेतृत्व में जैतखाम में पालो चढ़ाया गया। प्रसादी वितरण उपरांत सभी को जयंती की बधाइयां दी गई। इस मौके पर हुसैन कुर्रे, मुकेश सोनवानी, सोहन, ज्ञानचंद कुर्रे ,संतोष जोशी, नरेंद्र, भूषण, बेदन बंजारे, नोरेन्द्र कोसरिया, तिलक भारती, सत्यनारायण टंडन, अवि सोनवानी, कैलाश, मुस्कान, संजु, हसमुख, निखिल, कन्हैया, लोकेश, हेमकुमार, कृष्णा, थानेंद्र, सागर आदि उपस्थित थे।
घासीदास जयंती के दिन क्षेत्रिय विधायक अजय चन्द्राकर ने जी-जामगांव, गातापार, एवं सिर्री में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर घासीदास बाबा के अनुयायियों को उनके बताए मार्ग पर चलने की समझाइश दी। जयंती कार्यक्रम में सरपंच सुलोचना महिलांगे, भानु चंद्राकर, आनंद गांधी, गौकरण साहू नारायण गिरी आदि मौजूद थे।
इसी तरह 18 दिसंबर को सतनाम भवन चरमुडिय़ा में जयंती व मेला का आयोजन किया गया है।
जिसका शुभारंभ सरपंच नीतू तेजेंद्र तोडेकर ने जैतखाम में पालो चढ़ाकर किया। जयंती मेला में शामिल पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, भाजपा नेता भानु चंद्राकर, सत्यप्रकाश सिन्हा आदि ने सतनामी समाज के लोगों को जयंती की बधाई दी। नया रायपुर से आई टोली ने मंच से शानदार पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी। रात्रि में सांस्कृतिक प्रोग्राम लोकरंग अर्जुन्दा का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। आयोजन को सफल बनाने में गुरुदेव महिपाल, किशोर कुर्रे, राहुल बांधेकर सहित युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों का अहम योगदान रहा।


