धमतरी

प्रदेश नाई सेन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
25-Oct-2023 4:41 PM
प्रदेश नाई सेन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 अक्टूबर।
छतीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव और कोषाध्यक्ष ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों व समाज जन साक्षी बने।

शनिवार को भिलाई सेक्टर 6 में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अध्यक्ष पुनीतराम सेन के नेतृत्व में सेन समाज को आगे बढऩे की कामना करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने कोई भी योजना बना सकता है, लेकिन उसे मूर्तरूप देने का काम नेतृत्वकर्ता का होता है। 

महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को त्याग कर अच्छाईयों को ग्रहण करें। दूसरों की नकल से बचे और छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को बचाए रखे। एक परिवार की तरह नियम कायदे बनाकर चले, जिससे समाज संगठित और मजबूत हो सके। साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष टहलसिंह साहू ने कहा कि सेन समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समाज को आगे बढ़ाने राजनीतिक पार्टियों में न बांटे। बल्कि सामाजिक एकता को बनाए रखें। बच्चों को नशे से दूर रख अच्छे संस्कार देने की सलाह दी। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सेन समाज के पास कोई भी व्यक्ति बेहिचक अपनी बातें कह देते हैं। यही विश्वास इस समाज की बड़ी पूंजी है। 

इस मौके पर गौरीशंकर श्रीवास, पार्षद रिकेश सेन छतीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज प्रदेशाध्यक्ष चोवाराम वर्मा, मुकेश, क्षितिज चन्द्राकर ने भी अपनी बात कही।
केश कला बोर्ड के अध्यक्ष नन्दकुमार सेन ने नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष पुनीतराम सेन, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास, सचिव भुवनलाल कौशिक, महासचिव रूद्रकुमार सेन, कोषाध्यक्ष किशन सेन को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।अंत में प्रदेशाध्यक्ष पुनीत सेन ने समाज के सभी वर्गों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज को एक नई दिशा देने का भरोसा दिलाया। 
इस अवसर पर विनोद सेन, हरेंद्र उमरे लक्ष्मीनारायण सेन, राजेंद्र साहू, मोना सेन, अविनाश ठाकुर, खम्हनलाल शांडिल्य, रामेश्वर ठाकुर, बुधराम चन्देश्वर, चित्रकान्त, विजय, विमल सेन, कमल नारायण, धनसिंह सेन, मोहित, खिलावन, रामगोपाल, भगवानी शांडिल्य आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट