धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 जुलाई। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में कई ऐसे घटना हुई जिससे मानवीयता शर्मसार होती है। ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश के युवक द्वारा एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना सामने आई है जो बहुत ही शर्मनाक है, और इसको पूरे भारत के आदिवासी समाज कभी माफ नहीं करेगा। एक ओर शिवराज सरकार आदिवासियों के वोट मांगने के लिए जनजाति गौरव दिवस मनाता है।
प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के जनजातियों के घर जाकर उनकी प्रशंसा करता है और दूसरी और भाजपा छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के आरक्षण को कुचलने में लगी हुई है और उनके अधिकारों पर निरंतर अतिक्रमण कर रही है, और सत्ता प्राप्त करने के लालच में आदिवासियों के प्रदेश छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की में इनके केंद्रीय मंत्रियों का निरंतर आना हो रहा है, और तथा कथित सभ्य समाज के आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करना मानवता को शर्मसार कर रही है। इसके ऊपर एस्ट्रोसिटी एक्ट लागू कर युवक के ऊपर ठोस कार्रवाई करना चाहिए आज तक आदिवासी समाज ने हमेशा देश को अच्छा संदेश दिया है।
चाहे सामाजिक मूल्यों की रक्षा की बात हो पर्यावरण की रक्षा की बात हो जल जीवन को सुरक्षित रखने की बात हो चाहे राष्ट्रीयता की भावना की बात को आदिवासी समाज ने बढ़ चढक़र कार्य किया है लेकिन तथा कथित पढ़े लिखे समाज के लोग आदिवासियों के साथ बर्बर व्यवहार को आदिवासी समाज कभी माफ नहीं करेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास पर पीडि़त व्यक्ति पहुंचा तो उसके चरण धोकर आदिवासियों के वोट को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ऐसे कदम उठाया जा रहा है।


