धमतरी
कुरुद में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 जून। आगामी विधानसभा चुनाव में मिशन 75 पार का लक्ष्य निर्धारित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों को प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें सीएम, पीसीसी चीफ आधुनिक तकनीक के सहारे एवं टेलेंट हंट के तहत चुने गये युवा प्रशिक्षक अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में जाकर चुनाव जिताने लायक़ पार्टी कैडर तैयार कर रहे हैं।
शनिवार को मंगल भवन में एक दिवसीय कुरूद विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी, निगम,मंडल आयोग के सदस्य, जिला, जनपद, नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मंडी, सोसायटी के पदाधिकारियों, एवं जोन, सेक्टर अध्यक्षों सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को आमंत्रित किया गया था। देर शाम तक चले प्रशिक्षण में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने प्रदेश के खुशहाली के लिए किसानों की कर्जामाफी, बिजली बिल हाफ, बस्तर में आदिवासियों को जमीन वापसी, शिक्षा कर्मी संविलयन, सरकारी नौकरी के हजारों पदों में नियुक्ति, शिक्षा में आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल, स्वास्थ्य के लिए मेडिकल कॉलेज व सुविधा,राम वन पथ गमन, हमारी संस्कृति, सभ्यता लोककला, लोक-संस्कृति को महत्व सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्तरूप दिया। हमें अपने इन कामों को जनता तक पहुंचा कर अपने बुथ को मजबूत बनाना होगा। शिविर में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार के काम से खुश हैं। कुरूद विधानसभा सहित प्रदेश की 75 सीटों पर विजय हासिल करने हमें एकजूटता और समर्पित भाव से कार्य करना होगा। शिविर में प्रशिक्षको द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का योगदान, बलिदान, केन्द्र सरकार की विफलताओं, सोशल मीडिया में भाजपाइयों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों, दुष्प्रचार, राज्य सरकार की उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताया गया। अंत में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, राजकुमारी दीवान, प्रभातराव मेघावाले, नितिन पोटाई, शशि गौर,पीयुष कोसरे, कांति सोनवानी, नीलम चन्द्राकर,भरत नाहर, शारदा साहू, तपन चन्द्राकर, मुकेश कोसरे, तारिणी चंद्राकर, प्रहलाद चंद्राकर, गीताराम सिन्हा, जगजीत कौर, घनश्याम चन्द्राकर, गोविन्द साहू, कुसुमलता, सुमन साहू, लक्ष्मीकांता, देवव्रत, डुमेश साहू, यशवंत गुरु, बसंत, रमेश्वरलाल, प्रमोद, मनीष साहू, जानसिंग यादव, डीलन चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।


