धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 17 मई। मंगलवार को सिविल अस्पताल नगरी में राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने दौरा किया। इस टीम में आशा यादव सदस्य राज्य बाल संरक्षण आयोग, संतोष यादव निज सचिव, गजानन्द साहू अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति धमतरी एवं राजीव गोस्वामी बाल संरक्षण अधिकारी धमतरी उपस्थित रहे।
इस दरम्यान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र ,एनबीएसयू, प्रसूति कक्ष सहित सम्पूर्ण अस्पताल का निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के माताओं से बात कर प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली गई, साथ ही प्रसूति व पीएनसी वार्ड में भर्ती महिलाओं को जननी शिशु सुरक्षा अंतर्गत प्रदान की जा रही भोजन व्यवस्था, जांच, रेफरल तथा जननी सुरक्षा अंतर्गत प्रदान की जाने वाली इंसेंटिव भुगतान की जानकारी ली।
मरीजों द्वारा दिये गए संतोषप्रद फीडबैक के आधार पर टीम के द्वारा संतोष व्यक्त किया गया, किन्तु पीएनसी वार्ड में टॉयलट को चालू को करने के निर्देश दिए गए द्य टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा का भी विजिट किया गया और मरीजों से प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई, जिसमें मरीजों ने संतोषप्रद फीडबैक दिया, निरीक्षण के दरम्यान बिना लिखित सूचना और बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सा अधिकारी के लिए नाराजगी व्यक्त की गई किन्तु स्वास्थ्य टीम सांकरा को स्वस्थ पंचायत प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर बधाई भी दी गयी। अंत में सिविल अस्पताल नगरी में पुन: वापस आकर स्टाफ के साथ टीम सदस्यों ने मीटिंग की एवं बाल संरक्षण, उनके स्वास्थ्य पोषण, देखभाल पर जानकारी दिया गया और विकासखण्ड में इसकी स्थिति पर चर्चा भी गयी।
इस दरम्यान डॉ डी आर ठाकुर बी एम ओ नगरी, हितेन्द्र कुमार साहू बीपीएम नगरी, डॉ अरुण नेताम स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ डी एन सोम, डॉ ए के गौर, सोमेंद्र साहू परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग नगरी तथा सिविल अस्पताल नगरी के अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।


