धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 अप्रैल। प्रजापति ब्रह्माकुमारिज सेन्टर बिरगुड़ी के द्वारा 28 अप्रैलको प्राथमिक शाला बिरनपुर मे बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं नशा मुक्ति के बारे में प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की पूजा अर्चना एवं बहनों का स्वागत करके की गई, जिसमें बीके साधना बहन बीके मुलेश्वरी बहन एवं शशि कला बैरागी( प्रधान पाठक ) पीयूष साहू , निशा साहू, ईश्वर साहू एवं बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।
नैतिक शिक्षा के बारे में संबोधित करते हुए बीके साधना बहन ने कहा कि आज आधुनिक समय में जितना आगे बढ़ते जा रहे हैं उतना हमारे अंदर कुछ गलत आदतें भी बढ़ती जा रही है बच्चों में नैतिक शिक्षा का अभाव दिखाई दे रहा है और इस नैतिक शिक्षा की कमी से बच्चों का भविष्य कमजोर हो रहा है मानसिक स्तर कमजोर हो गया है एकाग्रता कम हो गई है नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम का एक हिस्सा बनाना जरूरी है। बच्चों के अंदर नैतिक शिक्षा का विकास होगा तब हम एक अच्छे नागरिक तैयार करने में सक्षम होगे इसी के साथ बच्चों को कहा किअच्छी आदत को अपनाना है और बुरी आदत छोडऩा है और अपने लक्ष्य को अपने सामने रख कर पढ़ाई करनी है माता पिता की आज्ञा का पालन करना है टीचर जो होमवर्क देते हैं उसको ईमानदारी से करना है।
नशे से मुक्त रहना है और अपनी बुद्धि के एकाग्रता बढ़ाने के लिए, नशे से मुक्त होने के लिए मेडिटेशन करवाएं बीके मुलेश्वरी बहन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में समय का सदुपयोग करना बहुत जरूरी है जिसे कहानियों के द्वारा बताएं समय को सही कार्य में उपयोग करना जैसे पढ़ाई के लिए समय देना है अपने माता- पिता के आज्ञा का पालन करना है टीचर जो होमवर्क दे उसको इमानदारी से करना है साथ में जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेडिटेशन भी कराई अंत में जीवन के श्रेष्ठ संस्कारों के लिए प्रतिज्ञा भी कराई गई।
प्रधानपाठक के द्वारा बहनों को पौधें देकर सम्मानित किया गया एवं बच्चों को गर्मियों की छुट्टी में समय का सदुपयोग करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।


