धमतरी

जन्म, विवाह और मृत्यु संस्कार को गोंड़ी रीति निभाएं- दिनेश्वरी नेताम
22-Feb-2023 3:36 PM
जन्म, विवाह और मृत्यु संस्कार को गोंड़ी रीति निभाएं- दिनेश्वरी नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 फरवरी।
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, सिंगपुर परिक्षेत्र का  वार्षिक सम्मेलन सिंगपुर में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि माधवसिंग ठाकुर अध्यक्ष मगरलोड, बिंझवार सिंह सोरी अध्यक्ष सिंगपुर, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष नगरी एवं जिला गोंड़ समाज की महिला अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र नेताम, जगन्नाथ मंडावी उपाध्यक्ष एवं मुड़ा के पदाधिकारियों ने देवठाना में प्रकृति शक्ति की पूजा अर्चना की। अतिथियों का पारंपरिक रूप से पीला चांवल एवं पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने समाज में महिलाओं की भूमिका को आवश्यक बताया तथा अधिक से अधिक महिलाओं को समाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में जागरूक होकर आगे आने को कहा। समाज में सामूहिक विवाह पर बल देते हुए शराबबंदी पर अपनी बात रखी एवं अधिक से अधिक बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में आगे आने को कहा।  

विशिष्ट अतिथि महेंद्र नेताम ने समाज में गोंड़ी संस्कृति के तीन संस्कार जन्म, विवाह एवं मृत्यु संस्कार पर गहन चर्चा कर परंपरा के अनुसार निभाने हेतु निवेदन किया।  छ_ी एवं दहेज में अनावश्यक समान की जगह नकद राशि भेंट करने का निवेदन किया। रूढिग़त परंपरा के साथ-साथ अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सजग रहना होगा।  संवैधानिक संकट के दौर से गुजर रहा है। क्षेत्र में पेसा कानून का दुरुपयोग हो रहा है। 

 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। आखिर में 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। अधिवेशन को सफल बनाने में बिंझवार सोरी, जगन्नाथ मंडावी, गोकुल राम ध्रुव, सियाराम सोरी, सौरव राम मंडावी, लोकेश ध्रुव, जगदेव सिंह ठाकुर, प्रहलाद ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, रमाकांत मरकाम, दुर्जन सिंह नेताम, सूरज सिंह कुंजाम, रामशिला कुंजाम, रिखी राम नेताम, टिकेश्वर कुंजाम, नीलेश्वर मरकाम, चमन ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, गोपाल सिंह ध्रुव, विदेशी राम, भागीरथी सोरी, राजेश ध्रुव, कीर्तन ध्रुव एवं समाजिकजनों का योगदान रहा।

 


अन्य पोस्ट