धमतरी

दो जिले की सीमा पर डीआरजी ने की फायरिंग
16-Feb-2023 1:32 PM
दो जिले की सीमा पर डीआरजी ने की फायरिंग

file photo


जंगल का फायदा उठाकर गरियाबंद की तरफ भागे नक्सली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 16 फरवरी।
नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी की टीम सर्चिंग पर बुधवार को जंगल में सर्चिंग पर निकली थी। दो जिले धमतरी व गरियाबंद सीमा पर घनघोर जंगल में कुछ हथियारबंद नक्सली नजर आए। फोर्स ने फायरिंग की, तो गरियाबंद की ओर भाग गए। इसके बाद फोर्स देर-रात को वापस लौट आई।  

बुधवार को सूचना मिली कि 10 से 12 नक्सली घोरागांव व मरईधरा के बीच घनघोर जंगल में बैठक कर रहे हैं। कुछ बाहरी नक्सलियों भी मौजूद हंै। इसके बाद डीआरजी ( डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) सर्चिंग पर निकली। फोर्स की आहट सुनकर कुछ नक्सलियों ने 500 मीटर दूर से फायरिंग की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पोजीशन लिया और फायरिंग शुरू की। कुछ देर बार नक्सली तेजी से घनघोर जंगल की ओर भागे। फोर्स आगे बढ़ती, इसके पहले ही नक्सली घटना स्थल से भागने में सफल रहे।  
देर-रात वापस लौटी फोर्स
डीआरजी की टीम ने यह फायरिंग दोपहर को की। इसके बाद फोर्स सर्चिंग करते हुए वापस लौटी। करीब 4 घंटे जंगल में सर्चिंग कर नगरी ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गई। सभी जवान सुरक्षित हंै।
 

इधर, खुफिया एजेंसियों के मुताबिक नक्सली मांदागिरी के पहाड़ में टेंट लगाकर रह रहे है। कमांडर सत्यम गावड़े बैठक कर रहे है। जिस एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी है, चारों ओर घनघोर जंगल और पहाड़ है। जहां फोर्स भी बड़ी मुश्किल से पहुंच पाएंगी।

फोर्स ने की हवाई फायरिंग- एसपी
एसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी। जंगल में कुछ लोग भागते नजर आए, तो फोर्स ने हवाई फायरिंग की। संभवत: भागे गए लोग नक्सली थे। पार्टी सुरक्षित वापस लौट आई है।

 


अन्य पोस्ट