धमतरी
विस अध्यक्ष डॉ.महंत ने किया सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 फरवरी। राजिम पुन्नी मेला 2023 के दसवें दिन 14 फरवरी मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगरी - सिहावा क्षेत्र की बाल गायिका ओजस्वी आरू साहू ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।आरू को सुनने प्रदेश के कोने कोने से लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम के अंत में मंचस्थ अतिथियों ने आरू साहू को सम्मानित करते हुए मेमेंटो भेंट किया।
विधानसभा डॉ.महंत ने कहा कि आस्था संस्कृति एवं संस्कार संगम है। साधु संतो ंके माध्यम से जीवन जीने का अवसर मिलता है।
विस अध्यक्ष डॉ.महंत ने आरू साहू की गायकी की भी जमकर तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढिय़ा सबसे बढिय़ा नारा को चरितार्थ किया है। राजिम माघी पुन्नी मेला को कुंभ से परिवर्तित किया गया है। हर बार मेला में कुछ न कुछ परिवर्तन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक बिन्दुओं प्रदर्शनी के माध्यम से उभार रहे हैं। तीनों नदी के पानी को एक स्थान पर मिलाकर पुण्य स्नान की व्यवस्था किया गया है। दिखावा से कोसो दूर माघी पुन्नी मेला को हम रखना चाहते हैं। दिखावा संस्कृति खत्म किया जा रहा है। पिज की संस्कृति से हटकर ठेठरी, खुरमी की संस्कृति ला रहे हैं।
सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने सभी वर्गों के साथ न्याय करने का काम किया है। प्रदेश को को संस्कृति और परंपरा सहेजने का काम हमारी सरकार ने किया है।


